कांग्रेस पार्टी ने भारी नकदी के साथ पकड़े गए झारखंड के तीनों कांग्रेस विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तीनों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इस बात की जानकारी दी। निलंबन के कुछ देर बाद ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शनिवार की देर शाम झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अंतर्गत पंचला थाना के रानी हाट में नोटों के बैग के साथ पकड़ा गया था। देर रात नोटों की गिनती हुई तो कुल रकम 48 लाख रुपये पाई गई। तीनों विधायक दो अन्य सहयोगियों के साथ एक एसयूवी में जा रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी। रात भर चली पूछताछ के बाद सही जवाब न दे पाने के कारण पांचों को गिरफ्तार गया।
झारखंड में भी ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही भाजपा : जयराम रमेश
सरकार गिराने की कोशिश के आरोप में एफआईआर दर्ज
कांग्रेस के बेरमो क्षेत्र के विधायक अनूप सिंह ने रविवार सुबह 11 बजे तीनों विधायकों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में राज्य की सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
