- कांवड़ यात्रा : शिवनाथ नदी से लेकर शिवमंदिर तक मार्ग में गूंजते रहे बोल बम के जयकारे
द सीजी न्यूज
दुर्ग। सावन के अंतिम सोमवार को आज शिवनाथ नदी से लेकर शिवमंदिर तक बोलबम के जयकारे गूंजते रहे। शिवनाथ नदी के महमरा तट से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल सहित हजारों शिव भक्तों ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। शिव मंदिर में शिवनाथ नदी के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।
आज सुबह 7 बजे विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, जगमोहन ढीमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सुमीत वोरा, गोलू साहू सहित आम नागरिकों के साथ कांवर लेकर शिवनाथ नदी पहुंचे। शिवनाथ नदी तट पर डुबकी लगाने के बाद शिव भक्तों ने बोल बम के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की। इससे पहले विधायक व महापौर ने शिवनाथ नदी की आरती उतारी। आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए कामना की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

