- रात भर जलभराव की स्थिति पर नजर रखने अफसरों को दिये निर्देश
द सीजी न्यूज
तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भरने की समस्या का समाधान करने महापौर धीरज बाकलीवाल लगातार शहर का दौरा करते रहे। महापौर ने कई इलाकों में जेसीबी की मदद से पानी की निकासी करने कहा है। महापौर ने प्रभावित वार्डों का दौरा करने के बाद निगम अधिकारियों को हालात पर नजर रखने और रात भर चौकस रहने कहा है। घरों में पानी भरने या आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये गए हैं।
आपको बता दें कि विधायक अरुण वोरा आज शाम से ही जलभराव वाले स्थानों का लगातार निरीक्षण करते रहे। पटरीपार के समस्याग्रस्त वार्डों सहित महावीर कालोनी, केलाबाड़ी, विवेकानंद नगर, बोरसी इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था करने वोरा ने लगातार निगम अफसरों को निर्देश दिये। निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे भी दोपहर के बाद से प्रभावित इलाकों का दौरा करते रहे। रात साढ़े 10 बजे वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को हालात की जानकारी दी। इसके बाद कलेक्टर भी वार्डों का दौरा करने निकल पड़े। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे से चर्चा के बाद पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने और आपदा प्रबंधन की सारी तैयारियां करने के निर्देश दिये गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
