Breaking News

तेज बारिश से सड़कों पर भर गया नाले का पानी : पूर्व पार्षद ने पकड़ी रोड पर तैरती मछलियां

द सीजी न्यूज 

लगातार 12 घंटे से ज्यादा समय तक तेज बारिश के कारण शहर की हालत अस्त व्यस्त हो गई है। सड़कों पर पानी भर गया है। पानी निकासी के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालात ये हैं कि नाले का पानी उफनकर सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर मछलियां तैर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रकाश गीते ने सड़क पर बहते पानी में मछलियां पकड़ी हैं। आप भी देखिये तस्वीर …

दरअसल आज सुबह 10 बजे से तेज बारिश हो रही है। लगातार घंटों की बारिश के कारण नाले उफनने लगे हैं। नाला उफनने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। पूर्व पार्षद ने सड़क पर भरे पानी में तैरती मछलियां देखी तो उन्होंने मछलियों को पकड़ लिया। गीते ने बर्तन में पानी भरकर मछलियों को जीवन देने के साथ ही चारे का इंतजाम भी कर दिया।

 

Check Also

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है युवा शक्ति : मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!