द सीजी न्यूज
दुर्ग । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गौरव यात्रा के दूसरे दिन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में राम मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ की गई। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी और मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे देशभक्ति भरे गीतों और रामधुन के साथ पदयात्रा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के बाद मिली आजादी को याद किया।
आजादी के 75 बरस पूरे होने पर हीरक महोत्सव मनाते हुए विधायक अरुण वोरा ने देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाते हुए केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। वोरा ने तल्ख अंदाज में कहा कि देश की आजादी में जिनका कोई योगदान नहीं रहा, आज वे सत्ता हासिल कर देश की संपत्ति को बेच रहे हैं। देश की आजादी दिलाने वाली कांग्रेस पार्टी ही देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकती है।
इससे पहले आज सुबह कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता राम मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद दरगाह में दुआ मांगी गई। इसके बाद पांच कंडील गांधी चौक से शनिचरी बाजार, आपापुरा, गंजपारा, मीलपारा, आजाद वार्ड, सिद्धार्थ नगर, शिवपारा, चंडी मंदिर वार्ड होते हुए वापस राजीव भवन में समाप्त हुई। विधायक वोरा के नेतृत्व में कांग्रेसी उत्साह और जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए पदयात्रा के दौरान देश के अमर बलिदानियों को याद कर देशभक्ति भरे नारे लगाते रहे। करीब तीन घंटे तक पैदल चलने के बाद राजीव भवन में पदयात्रा समाप्त हुई।
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम सभापति राजेश यादव, मध्य ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस नेता गौरवयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाने वाले पांपलेट, पोस्टर का वितरण भी किया गया।
गौरव यात्रा में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कन्या ढीमर, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री संदीप वोरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू, नगर निगम के पार्षद भोला महोबिया, जमुना साहू, नजहत परवीन, हमीद खोखर, ऋषभ जैन, श्रद्धा सोनी, निर्मला साहू, काशीराम रात्रे, एल्डरमैन हरीश साहू, देव सिन्हा, कृष्णा देवांगन, अजय गोलू गुप्ता, प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, संजीव धनकर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, अनूप पाटिल, अशोक मेहरा, अलख नवरंग, राजकुमार वर्मा, देवेश मिश्रा, अनूप वर्मा, प्रीति साहू, धनवंती निषाद, भूमिका देशमुख ,रमा शर्मा ,किरण देशमुख, मीना मानिकपुरी, थानेश्वर साहू, निरुपमा जस्सल, छाया चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, राहुल अग्रवाल, हितेश सेन, रफीक खान, वंदना चौहान, केशव सिन्हा, शकुन ढीमर, मीना पाल, एनी पीटर, विमल यादव, अनीस अली, राकेश दुबे, अकरम सौदागर, आनंद कपूर ताम्रकार, हेमा साहू, पाशी अली, निखिल खिचरिया, ब्रजमोहन तिवारी, प्रकाश गीते, विष्णु निषाद, तिलक राजपूत, कल्याण सिंह ठाकुर, सीता टंडन, अमोल देशमुख, प्रिंस, चिराग शर्मा, संदीप बक्शी ,अश्वनी निषाद, समय लाल साहू, विनीश साहू, अभय दुबे, विकास यादव, अजय शर्मा, वहीद चौहान, इसहाक खान, सन्नी साहू, मनीष सोनवानी इस दौरान बड़ी तादाद में महिला कांग्रेस की नेत्रियां मौजूद रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

