Breaking News

अवैध प्लाटिंग करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा : सिकोला और करहीडीह के कई खसरा नंबरों के प्लाट बिक्री पर लगाई गई रोक

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला मुख्यालय के सिकोला और करहीडीह में अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने भूमाफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पटरीपार में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग करते हुए जमीन की खरीदी-बिक्री की जा रही है। प्रशासन ने सिकोला और करहीडीह में अवैध प्लाटिंग से संबंधित खसरा नंबरों के विक्रय पर रोक लगा दी है। जिन खसरा नंबरों के प्लाट की खरीदी बिक्री पर रोक लगाई गई है, उसकी जानकारी जिला पंजीयक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों अवैध प्लाटिंग करने वाले मनोज राजपूत लेआऊट प्राइवेट लिमिटेड की अवैध प्लाटिंग के स्ट्रक्चर ढहाए गए थे। इसके बावजूद नागरिकों को इसकी जानकारी न होने के कारण अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। अब जिला प्रशासन ने कई खसरा नंबरों के प्लाटों की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी है।

हालांकि, मनोज राजपूत लेआऊट प्राइवेट लिमिटेड के अलावा पटरीपार में ही कई भूमाफियाओं द्वारा भी अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से की जा रही है। इनंमें से कुछ लोगों को राजनीतिक संरक्षण हासिल है। इसके कारण प्रशासनिक अधिकारी नोटिस देने की कार्रवाई के सिवाय कोई और  कार्रवाई नहीं कर रहे। करहीडीह के अलावा उरला में अवैध प्लाटिंग का बड़ा कारोबार चल रहा है। इसके अलावा बोरसी और पुलगांव के आगे बालोद रोड पर चंदखुरी व आसपास भी बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग चल रही है।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!