द सीजी न्यूज 

कवर्धा/ आजादी की 75 साल पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर राज्य में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हमर तिरंगा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं विधि विधायी कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में 13 अगस्त को कवर्धा नगर में तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें कबीरधाम जिले के निवासी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। तिरंगा पदयात्रा की तैयारियां वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में की जा रही है। पदयात्रा के दौरान पूरे कवर्धा नगर को तिरंगामय करने किया जाएगा। अकबर 10 अगस्त को कवर्धा में बैठक में ये घोषणा कर चुके हैं कि बरसात होने पर भी भी वे पूरी तिरंगा पदयात्रा में शामिल रहेंगे। उनकी इस घोषणा से नागरिकों में उत्साह है।