Breaking News

पेंशन की कार्यवाही में रुकावट डालने और पैसों की मांग की शिकायत पर क्लर्क सस्पेंड

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पेंशन की कार्यवाही बाधित करने के कारण बीईओ कार्यलय में पदस्थ सहायक ग्रेड – 2 यतीन्द्र कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया है। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ने कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा से इस बात की शिकायत की थी कि पेंशन प्रकरण के निपटारे के लिये बीईओ कार्यालय के लिपिक यतींद्र सोनी द्वारा अनाधिकृत राशि की मांग की जा रही है। इस मामले में हुई पड़ताल के बाद कलेक्टर ने सोनी को सस्पेंड करने के आदेश दिये।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!