द सीजी न्यूज
दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा कार्यकर्ता इसी अभियान के तहत हर घर में तिरंगा लहराने का लक्ष्य लेकर झंडे का वितरण कर रहे हैं। अभियान के तहत आज जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में दुर्ग शहर के व्यापारियों ,ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालको को तिरंगा झण्डे वितरण किया गया। सभी चालकों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झण्डा फहराने का निवेदन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, महामंत्री ललित चन्द्राकर, सतविंदर सिंह, हेमंत गोयल, मनोज अग्रवाल, गंजपारा मण्डल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, भोमराज जैन, निशिकांत मिश्रा, मनोज शर्मा, कांशीलाल शर्मा, राहुल पण्डित, रजा खोखर, मदन बढ़ई, शिव ताम्रकार, अमर भोई, अजय ब्रम्हभट्ट, लक्ष्मी ठाकुर, नीलेश मरावे, लक्की दुबे, विकास जैन, महेश सर्वा, केवल देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
