द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 50 वीं पुण्यतिथि के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मिनीमाता चौक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने मिनीमाता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1952 में मिनीमाता ने पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद वे लगातार 5 बार सांसद चुनी गई। छुआछुत, दहेज प्रताड़ना, महिला अत्याचार को रोकने की दिशा में उन्होंने लगातार प्रयास किये। मिनीमाता ने पूरे जीवन भर समाज के सभी वर्गो के लिए सेवाभाव से कार्य किया। मिनीमाता के सामाजिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 1972 मे प्लेन दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री राजन खुटेल और आभार प्रदर्शन कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के छ.ग. प्रदेश उपाध्यक्ष अलख नवरंग ने किया। कार्यक्रम में बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, गया पटेल, राजेश शर्मा, चन्द्रशेखर बंजारे, निर्गुण जोशी, राजकुमार पाली, आनंद कपूर ताम्रकार, एनी पीटर, सदाबहार शिल्पी, विकास यादव, बृजमोहन तिवारी, सी.पी.जांगडे सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
