द सीजी न्यूज 

प्रदेश में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार मुंगेली और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।