- उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निकाली गौरव यात्रा : देशभक्ति के नारे गूंजते रहे
द सीजी न्यूज
दुर्ग । छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा ने आज उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित आजादी की गौरव यात्रा के दौरान कहा कि आजादी की गौरव यात्रा, भारत जोड़ो अभियान में शहर के हर नागरिक की सहभागिता नजर आई। लोगों ने गौरव यात्रा का आत्मीयता से जगह-जगह स्वागत किया। तिरंगा लहराते कांग्रेस नेताओं के साथ लोगों ने सेल्फी ली। तिरंगा यात्रा को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने सैल्यूट किया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह अभिनंदन किया गया। कांग्रेस की गौरव यात्रा से पूरे शहर में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। इससे साफ जाहिर है कि आम जनता का न सिर्फ तिरंगे पर अटूट विश्वास है, बल्कि हर भारतीय देश की खुशहाली, तरक्की और सुरक्षा व सुख-शांति के लिए संकल्पित है।”
इससे पहले आज विधायक अरुण वोरा के मुख्य आतिथ्य में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल के नेतृत्व में महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, कन्या ढीमर, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू की उपस्थिति में भारतमाता चौक में भारतमाता की पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ की गई। इस दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम, महात्मा गांधी की जय के नारे गूंजते रहे।
भारत माता चौक से यात्रा प्रारंभ होकर वंदना चौक, सिकोला बस्ती, सिकोला भाठा, जयंती नगर, कर्मचारी नगर होते हुए मुख्य मार्ग से होकर शक्ति नगर, धमधा रोड, कादम्बरी नगर, ओद्योगिक बस्ती, जवाहर नगर मुख्य मार्ग, आदित्य नगर होकर वापस भारत माता चौक पहुँची।पदयात्रा के दौरान विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर, काली मंदिर, शिव मंदिर, कादम्बरी नगर में गायत्री मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, शिव मंदिर में विशेष पूजा जलाभिषेक व आरती कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए कामना की।
यात्रा के दौरान बरसते पानी मे सिकोला क्षेत्र के युवा बच्चे, महिलाएं यात्रा का स्वागत कर रहे थे। सभी ने विधायक अरुण वोरा का स्वागत किया। उनके साथ तिरंगे झंडे के साथ फ़ोटो व सेल्फी ली। डीजे पर देशभक्ति भरे गीतों की धुन में कांग्रेसजन बारिश की परवाह किये बिना लगातार विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में यात्रा में चलते रहे। विधायक अरुण वोरा चौक चौराहे, सांस्कृतिक मंच व मंदिर में लोगों के बीच जाकर आजादी के इस अमृत महोत्सव और गौरव यात्रा की जानकारी दे रहे थे।
पदयात्रा में जयश्री जोशी, देवेश मिश्रा, आनंद कपूर ताम्रकार, सदाबहार, शिवाकांत तिवारी, सुशील भारद्वाज, जमुना साहू, अनूप वर्मा, दीपक जैन, खुशी निर्मलकर, चंद्रमोहन जैन, मोहित वालदे, शिवेश सिंह, विमल यादव, शिव वैष्णव, रत्ना नारमदेव, छाया चौधरी, निरुपमा जस्सल, मीना पॉल. एनी पीटर, इंदरपाल भाटिया, सुमित वोरा, विकास यादव, राकेश साहू, उज्ज्वल सरस, हरीश साहू, मोहन सिन्हा, भूपेंद्र वर्मा, बृजमोहन तिवारी, सत्यनारायण सिंह, कृष्णा देवांगन, शबाना निशा, सदाबहार, लीना दुबे उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

