द सीजी न्यूज
रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार पेशेवर मुक्केबाजी का मुकाबला होगा। पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला ‘द जंगल रंबल’ में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होगा। यह मुकाबला रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में बुधवार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। पूरे देश में विजेंदर सिंह के मुकाबले का प्रसारण टीवी नेटवर्क वायाकम 18 ने स्पोर्ट्स 18 खेल और वूट पर किया जाएगा।
भारत के पहले पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह इस मुकाबले के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण ले रहे थे। मुकाबले के लिए विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। 8 जून को प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बाक्सिंग मैच का आयोजन कराने अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार किया और उसी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग मुकाबला होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को एक खेल राज्य में के रूप में बदलने का उनका प्रयास जारी है। विजेंद्र सिंह की पेशेवर लड़ाई इस योजना को और मजबूत करेगी कि हमें न केवल लोगों को प्रोत्साहित करना है बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल की महाशक्ति के रूप में मानने के लिए भी तैयारी करनी है।
विजेंदर सिंह लगभग 19 महीनों के बाद रिंग में उतरने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मैनचेस्टर में कड़ी ट्रेनिंग ली है। भारत के मुक्केबाज विजेंदर सिंह और घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले अभी तक आठ-आठ नाकआउट मुकाबले जीत चुके हैं और विजेंदर सिंह की ये कोशिश रहेगी को वो अपने इस रिकार्ड में एक और नाकआउट जीत दर्ज कर सकें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
