Breaking News

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती : 3 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अग्निवीरों की भर्तियों में सामान्य ड्यूटी (जीडी), सामान्य ड्यूटी (अनुसूचित जनजाति), क्लर्क / स्टोर कीपर, तकनीकी, ट्रेडमैन (10वीं पास ), ट्रेडमैन ( 8वीं पास ) के पदों पर निर्धारित योग्यता वाले आवेदकों से आवेदन आंमत्रित किये गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट पर 3 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए मॉडल कॅरियर सेंटर दुर्ग के फेसबुक पेज के माध्यम से और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!