- ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे और बदबू की समस्या से परेशान लोग कर रहे थे आंदोलन
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या का जायजा लेने के साथ ही पोटिया कला वार्ड के नागरिकों से मुलाकात की। महापौर ने बताया कि लीगेसी वेस्ट के निष्पादन के लिए करीब 5.88 करोड की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। इस समस्या को लेकर उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया और सेक्रेटरी अलरमेल मंगई डी से चर्चा की थी। यहां टेंडर प्रक्रिया के बाद वेस्ट डिस्पोजल से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। महापौर ने इन कार्यों की स्वीकृति देने पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया और सेक्रेटरी अलरमेल मंगई डी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि वार्ड के नागरिक ट्रेंचिंग ग्राउंड में डंप कचरे की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आज महापौर ने एमआईसी मेंबर दीपक साहू, वार्ड पार्षद अनूप चंदनिया, शंकर ठाकुर, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ पोटिया वार्ड पहुंचे और नागरिकों को बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में डम्प कचरा का प्रसंस्करण व निष्पादन करने के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद संबंधित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
निगम अफसरों ने बताया कि इस गंभीर समस्या का समाधान करने में विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रयासों से राशि मंजूर हुई। दुर्ग शहर में वर्तमान ट्रेंचिंग ग्राउंड में पिछले 20 वर्षों से कचरा डंप किया जा रहा है। इसके निष्पादन के लिए शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा लगातार प्रयास किया गया। इसके बाद इस कार्य की मंजूरी मिली है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
