Breaking News

हेमचंद यूनिवर्सिटी विवि प्रबंध समिति की बैठक में बोले वोरा : प्रशासनिक भवन परिसर में स्थापित हो स्व. हेमचंद यादव की प्रतिमा

द सीजी न्यूज

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने स्व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में पूर्व मंत्री और दुर्ग के पूर्व विधायक स्व. हेमचंद यादव की प्रतिमा स्थापित करने कहा है। यूनिवर्सिटी की प्रबंध समिति की बैठक के दौरान वोरा ने कुलपति डॉ अरुणा पल्टा से कहा कि दुर्ग के विधायक स्व हेमचंद यादव सहज, सरल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार में उन्होंने मंत्री पद के दायित्व का निर्वहन करते हुए शहर की जनता की सेवा की। युवा पीढ़ी को उनके सामाजिक योगदान से परिचित कराने और उनकी स्मृति को सहेजकर रखने पोटिया में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। वोरा ने इस आशय का पत्र जिला प्रशासन और राज्य शासन को भी प्रेषित किया है।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!