Breaking News

महापौर, आयुक्त ने अपील की : गणेश प्रतिमा का विसर्जन घर पर ही करें : प्रदूषण से मुक्त रहे तालाब, नदी, बांध

  • पीओपी से बनी मूर्तियों पर प्रतिबंध

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। गणेशोत्सव पव्र के मद्देनजर शासन स्तर पर नई गाइडलाइन में मूर्तियों के विसर्जन को लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया कि जल स्त्रोतों पर प्रतिमा विसर्जन न करें। जल स्त्रोतों में प्रतिमा विसर्जन के फलस्वरूप पानी का प्रदूषण बढ़ता है। प्रतिमा निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल रंगो में विषैले रसायन होते हैं। प्रतिमा के साथ फूल, वस्त्र व सजावटी सामान, रंगीन काॅगज और प्लास्टिक आदि भी विसर्जित होते हैं। इसके कारण जल प्रदूषण बढ़ता है।अपील में कहा गया है कि प्रतिमा का विसर्जन पहले से निर्धारित कुंड, तालाब में ही विसर्जन किया जाना चाहिए। ताकि, नदियों, तालाबों को प्रदूषण से बचाया जा सके। प्रतिमा के साथ लाई गई सामग्री जैसे वस्त्र, पूजन सामग्री, प्लास्टिक सामान, पाॅलीथिन जैसी सामग्रियों को नदी, तालाबों में विसर्जन के दौरान न ड़ालने की अपील भी की गई है। प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित तालाब के कुंड पर ही मूर्ति विसर्जन किया जाना जाए।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!