Breaking News

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ होगी कार्रवाई ?

  • सीबीआई को मिले हैं अहम सबूत : हार्ड डिस्क का राज क्या है? 

द सीजी न्यूज 

बिहार की सियासत का पारा एक बार फिर बढ़ सकता है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। पता चला है कि सीबीआई को सबूत के रूप में एक हार्ड डिस्क मिली है। इस हार्ड डिस्क में नौकरी के बदले जमीन देने वाले लोगों की लिस्ट है। लिस्ट में 1458 लोगों के नाम हैं, जिन्होंने कथित तौर पर रेलवे में नौकरी के बदले लालू यादव के परिवार को जमीन दी थी। पिछले महीने छापे के दौरान सीबीआई ने इस सीडी को बरामद किया था।

इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का नाम लिये बिना इशारों में चेतावनी दी है। नित्यानंद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री बिहार में जो खेला करना चाहते हैं, वो संभल जाएं। उन्होंने कहा कि जिस केंद्रीय मंत्री का बिहार में मुख्यमंत्री बनने का सपना टूटा है, वह संभल जाएं। यह बिहार है। दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा। यहां सब ठंडा कर दिया जाएगा। तेजस्वी ने राजद नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी पर नाराजगी जाहिर की। डिप्टी सीएम ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर गुरुग्राम वाले माल पर मीडिया में चल रही खबरों का भी खंडन किया।

जब सत्ता में थे तो मंगलराज, सरकार से बाहर जाते ही जंगलराज  

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही बीजेपी वाले जंगलराज की रट लगाए हुए हैं। भाजपा के पास ऐसा कौन सा तिलिस्म है कि जब वो सत्ता में रहती है तो मंगलराज होता है, और जैसे ही सरकार से बाहर जाती है तो जंगलराज आ जाता है। उन्होंने कहा कि जंगलराज कि केवल अफवाह फैलाई जा रही है। सारी कोशिश मुख्य मुद्दे से भटकाने की है।

गुरुग्राम में छापे को लेकर सफाई दी

सीबीआई के छापे के बाद मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि गुरुग्राम के अर्बन क्यूब माल में तेजस्वी भी शेयर होल्डर हैं। डिप्टी सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि इस माल से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मैंने पूरे मामले की जांच कराई। व्हाइट लैंड कारपोरेेेेशन लिमिटेड कंपनी 12 फरवरी 2021 में बनी थी। तेजस्वी ने कई कागजात भी मीडिया को दिखाए। उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर की लिस्ट भी सामने रखी। तेजस्वी ने बताया कि कंपनी में दो डायरेक्टर हैं, दोनों हरियाणा के हैं। उन्होंने शेयर होल्डर्स की भी जानकारी दी।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!