Breaking News

अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए : देश भर से आए महापौर ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों को जमकर सराहा

द सीजी न्यूज 

अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज मख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। रायपुर में आयोजित सम्मेलन में देश भर के विभिन्न नगर निगमों के महापौर शामिल हुए।  इस मौके पर अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में चल रही छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, गोधन न्याय योजना, जेनेरिक दवाई दुकान योजना, युवा मितान क्लब जैसी योजनाओं की जानकारी मिलने पर मंच पर महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन सहित देश के दूसरे राज्यों से आए महापौरों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की।

 

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे, राजनांदगांव नगर निगम के महापौर हेमा देशमुख, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य निगमों के महापौर मौजूद रहे।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!