द सीजी न्यूज
अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज मख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। रायपुर में आयोजित सम्मेलन में देश भर के विभिन्न नगर निगमों के महापौर शामिल हुए। इस मौके पर अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में चल रही छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जमकर सराहना की।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, गोधन न्याय योजना, जेनेरिक दवाई दुकान योजना, युवा मितान क्लब जैसी योजनाओं की जानकारी मिलने पर मंच पर महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन सहित देश के दूसरे राज्यों से आए महापौरों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की।
कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे, राजनांदगांव नगर निगम के महापौर हेमा देशमुख, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य निगमों के महापौर मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


