द सीजी न्यूज
मुस्लिम कब्रिस्तान में सीमेंटीकरण कार्य के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने 10 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं। समाज के गणमान्य नागरिकों ने आज विधायक निवास पहुंचकर वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के नागरिकों ने वोरा को बताया कि कब्रिस्तान के बाउंड्रीवाल का काफी हिस्सा गिर गया है। इसका निर्माण कराना आवश्यक है। वोरा ने इसके लिए शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस नेता अलताफ अहमद ने बताया कि कब्रिस्तान के भीतर बना मार्ग टूट-फूट गया है। इसमें काई जमने के कारण फिसलन हो गई है। बरसात के दौरान लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इसके जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। सड़क सीमेंटीकरण होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। फिसलन की समस्या खत्म होगी।
वोरा का आभार व्यक्त करने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, जामा मस्जिद कमेटी दुर्ग के सदर रिजवान खान, केलाबाड़ी मस्जिद कमेटी के सदर शेख सिराज, तकियापारा मस्जिद कमेटी के सदर शरीफ खान पिंटू, रायपुर नाका मस्जिद के सदर जमाल ख़ान, सीरत ए पाक कमेटी दुर्ग के सदर जुबेर खोखर सहित जाकिर खोखर, शकील खान, तबरेज खान, रफीक खान, मोहम्मद उस्मानी प्रमुख थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

