Breaking News

महंगाई के खिलाफ महारैली में शामिल होने दुर्ग के कांग्रेसी दिल्ली रवाना

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। लगातार महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 सितंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने आज दुर्ग के कांग्रेसी बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश और दुर्ग के विधायक अरुण वोरा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर के कार्यकर्ता ट्रन से रवाना हुए। महारैली के प्रभारी नासिर खोखर के नेतृत्व में आनंद कपूर ताम्रकार, विनोद सेन, ललित ढीमर, अबरार पुवार, संतोष सोनी, सेनापति, इशाक खान, हमीद खान, लव सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के नेतृत्व में दो दर्जन महिलाएं, युवा कांग्रेस, सेवादल, अन्य प्रकोष्ठ के अलग-अलग दलों में रवाना हुए। इसी तरह भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में रवाना हुए। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व चरोदा महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में लगभग 250 कांग्रेसी विशेष ट्रेन से दिल्ली की महारैली में शामिल होने रवाना हुए। 

विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह वर्धन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, प्रदेश प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, दुर्ग मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, पाशी अली, रफीक खान सहित विधायक व जनप्रतिनिधि रायपुर स्टेशन में उपस्थित रहे। दुर्ग विधायक अरुण वोरा व अन्य जनप्रतिनिधि कल 3 सितंबर को रवाना होंगे।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!