द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। रायपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि – ‘झारखंड के विधायकों को यहां रुकवाया था। उसी समय मैंने कह दिया था कि अब छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द IT और ED के छापे पड़ने वाले हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि यहां झारखंड के विधायकों को हमने रुकवाया था। इसमें अब कुछ और कहने की जरूरत नहीं है।’
कर्मचारी बीजेपी के समर्थन में नहीं : सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के आंदोलन स्थगित किए जाने और डीए को लेकर कर्मचारी संगठनों की हड़ताल खत्म होने पर भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। सीएम बघेल ने कहा कि – शायद बीजेपी का असर कर्मचारियों पर काम नहीं हुआ। उन्होंने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। आज भी कर्मचारी बीजेपी के समर्थन में नहीं है।
15 वर्ष तक बस्तर में बंद थी बच्चों की पढ़ाई : सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पिछली रमन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि – भाजपा ने 3000 स्कूल बंद किए थे। बस्तर में 600 गांव नष्ट हो गए। बस्तर में सारी स्कूलों की बिल्डिंग नक्सली ब्लास्ट में नष्ट कर दिये गए। हमारी सरकार आज उन स्कूलों को फिर से शुरू किया है। भाजपा चाहती थी कि आदिवासी के बच्चे पढ़ लिख कर आगे ना बढ़ सके और ना ही कुछ बन सके। 15 वर्ष तक बस्तर में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बंद थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
