द सीजी न्यूज
गणेशोत्सव के अवसर पर दुर्ग में 6 सितंबर को प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर (जबलपुर) अपनी प्रस्तुति देने दुर्गाधाम पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा दुर्ग आएंगी। श्री नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, चाँदनी चौक, गंजपारा, दुर्ग के पदाधिकारियों ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि यहां गणेश भगवान की 12 फीट ऊंची विशाल मूर्ति स्थापित की गई है। विशाल पंडाल और आकर्षक लाइटिंग की साज सज्जा के साथ कलकत्ता के मशहूर कलाकारों द्वारा फूलों की विशेष साज-सज्जा की गई है।
6 सितंबर मंगलवार को प्रसिद्ध भजन कलाकार शहनाज अख्तर (जबलपुर) यहां भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम रात 8 बजे से दुर्गाधाम, पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा, दुर्ग में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक एवं स्टेट वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू, निगम सभापति राजेश यादव, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।
श्री नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा 7 सितंबर बुधवार को महाआरती और विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान 108 पूजा थाल से आम नागरिकों द्वारा महाआरती के साथ गणेश भगवान का अभिषेक, पूजन, किया जाएगा। समिति द्वारा 9 सितंबर शुक्रवार को हवन, पूजन, पूर्णाहुति के साथ-साथ आम महाभण्डारा का आयोजन किया गया है। 10 सितंबर को श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस में समिति के सदस्य योगेन्द्र शर्मा बंटी, सोहन लोढ़ा, आनंद जैन, पंकज यादव, अरुण साहू, जितेंद्र राठी, रितेश मेहरा, राजू गुप्ता, कृष्णा यादव, विक्रांत शर्मा, अमित शर्मा, मुकुंद शर्मा, लक्की शर्मा, हेमंत बावनकर, अनुपम यादव, चंचल साहू, आकाशदीप, पवन चक्रधारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
