Breaking News

ब्रेकिंग : कांग्रेस की हल्लाबोल रैली : रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ : विधायक वोरा, धनेंद्र की जेब कटी, पाकेटमारों ने उड़ाया महापौर का मोबाइल

द सीजी न्यूज 

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह से ही भारी भीड़ जुटने लगी है। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और जरूरी सामान पर जीएसटी में बढ़ोतरी के विरोध में ‘महंगाई पर हल्ला-बोल’ रैली का आयोजन किया है। रैली में शामिल होने के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचे हैं। विशाल रैली को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह 10 1बजे से ही दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट चुकी है। यहां देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं।

‘देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त’- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है. इसमें देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।’ 

रैली में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा गया, ‘महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सारा देश हल्ला बोल रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब कह रहा है – महंगाई कम करो, युवाओं को रोजगार दो।’ कांग्रेस ने लिखा, ‘महंगाई के खिलाफ उठी करोड़ों आवाजें अब आंधी बन चुकी हैं। एक ऐसी आंधी जो इस अन्यायी और निर्दयी सरकार की सत्ता उखाड़ फेंकेगी।’

वोरा, धनेंद्र की जेब कटी, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल का मोबाइल उड़ाया 

रामलीला मैदान में भारी भीड़ है। लाखों की तादाद में कांग्रेस नेता देश के अलग अलग हिस्से से यहां पहुंच चुके हैं। भीड़ में कई असामाजिक तत्व भी घुस गए हैं। सुबह से ही पाकेटमारी शुरू हो गई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, धनेंद्र साहू की जेब कट गई। जेबकतरों ने दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल का मोबाइल उड़ा लिया।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!