Breaking News

जिले के पहले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज का निर्माण पूर्णता की ओर

  • धनोरा में निर्माणाधीन कॉलेज का कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने किया निरीक्षण
  • बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं लगेंगी, 13 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा है कॉलेज

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / जिले के पहले इंग्लिश मीडियम कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज का आगाज जिले में हो रहा है। धनोरा में यह मॉडल कॉलेज बन रहा है। आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इसका निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इंग्लिश मीडियम कॉलेज शिक्षा की गुणवत्ता का मानक होगा, इसके लिए हरसंभव सुविधाएं यहां होनी चाहिए।

कलेक्टर ने साइंस लैब के संबंध में विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइंस लैब में सभी अपडेटेड सुविधाएं होनी चाहिए। बढ़िया लाइब्रेरी हो ताकि छात्र छात्राओं को अच्छी पाठ्य सामग्री मिल सके। हर लैब के सामने क्षेत्र में कार्य कर रहे वैज्ञानिकों के योगदान का जिक्र भी होना चाहिए। अगर फिजिक्स लैब है तो सीवी रमन जैसे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र हो। रामन इफेक्ट आदि की जानकारी हो, ताकि पता चले कि इस तरह की असीम संभावनाएं इस क्षेत्र में है। किस तरह से विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।

कलेक्टर ने कहा कि खेलों का भी अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए। बैडमिंटन कोर्ट आदि की सुविधा मिले ताकि, पढ़ाई के साथ ही खेलों का भी आयोजन हो सके। कॉलेज में 17 रूम हैं, जिनमें 5 रूम लैब और लाइब्रेरी के लिए होंगे। कलेक्टर ने कहा कि देश के सबसे अच्छे कॉलेजों में यूजीसी के नार्म्स के मुताबिक तय किये गए मानदंडों के अनुरूप सभी सुविधाएं इस कॉलेज में रखी जाएं। ताकि बच्चों को बेहतरीन एजुकेशन मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी मौजूद थे। उन्होंने भी निर्माण कार्य तेजी से और गुणवत्ता पूर्ण रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। कॉलेज में बीएससी एवं बीकॉम की कक्षाएं लगाई जाएगी।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!