Breaking News

मेयर इन काउंसिल की बैठक में अंतर्रराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ निर्माण, गंजमंडी कॉम्पलेक्स में सी मार्ट खोलने सहित कई प्रस्ताव मंजूर

  • अब किरायेदार बन सकते है मालिक,मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम के डाटा सेंटर सभागार में महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आज मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई जिसमें 13 एजेंडे पर चर्चा की गई। सभी प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। बैठक में राज्य शासन नगरीय निकायों के स्वयं के आधिपत्य, स्वामित्व के लीज होल्ड पर आबंटित आवासीय, व्यवसायिक भवनों, फ्लैटस, भू-खण्डों, परिसर, दुकानों को संबंधित नगरीय निकाय को राजस्व विभाग से विधिवत भू-स्वामित्व प्राप्त होने पर फ्री होल्ड के रूप में बदलने की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार हॉकी एस्ट्रो टर्फ का निर्माण प्रस्तावित है। बैठक में शहर में हॉकी खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई।

इसी तरह आर्गेनिक प्रोडक्ट्स के लिए दुर्ग शहर के गंजमंडी कांप्लेक्स में सी मार्ट खोलने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा 22 अप्रैल को दुर्ग आगमन के दौरान होलसेल कॉरिडोर निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसके अनुसार निर्माण कराने के लिए स्थल चयन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। शहर के विभिन्न स्थलों में सोलर हाई मास्क लगाने के लिए शासन को दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा जाना है, जिसके तहत क्रेडा कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है। क्रेडा द्वारा 6 करोड़ 25 लाख 83 हजार 933 रुपए का प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया है।

वार्ड क्रमांक 58 कबीर भवन से आईएचएसडीपी कॉलोनी पहुंच मार्ग में नाली निर्माण कार्य राशि 23.98 लाख रुपए की स्वीकृति 14वें वित्त आयोग मद से है। इस कार्य के लिए प्रस्तावित स्थल पर नाली निर्माण कर लिया गया है, जिस पर 10.01 लाख का भुगतान हो चुका है। पार्षद के अनुशंसा पर निर्मित नाली से आगे नाली का निर्माण आवश्यक है। निर्माण के लिए 13. 95 लाख रुपए की स्वीकृति का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, दीपक साहू, संजय कोहले, जमुना साहू, भोला महोबिया, हमीद खोखर, जयश्री जोशी, सत्यवती वर्मा, अनूप चंदनिया, शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, उपायुक्त मोनेन्द्र साहू, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, लेखापाल आरके बोरकर, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंग यादव उपस्थित रहे।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!