Breaking News

बारिश खत्म होते ही खराब सड़कों को बनवाएंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • रायगढ़ में 467 करोड़ की लागत से 260 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

रायगढ़ में 467 करोड़ की लागत से 260 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माणरायगढ़ में 467 करोड़ की लागत से 260 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बारिश खत्म होते ही रायगढ़ जिले में खराब सड़कों को बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम छाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि रायगढ़ जिले की खराब सड़कों को जल्द ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी ने सभी खराब सड़कों का जायजा ले लिया है और वे स्वयं भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रायगढ़ जिले में भारी वाहनों का बहुत अधिक दवाब है, इसलिए सड़कों की स्थिति बारिश के बाद ठीक की जाएगी। पीडब्लूडी सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी ने जानकारी दी कि रायगढ़ से धरमजयगढ़ 130 करोड़ की लागत से 70 किलोमीटर, छाल से घरघोड़ा तक 48 करोड़ की लागत से 23 किलोमीटर सड़क, खरसिया-छाल-हाटी-धरमजयगढ़-पत्थलगांव तक 190 करोड़ की लागत से 90 किलोमीटर सड़क, पूंजीपथरा-तमनार -मिलूपारा तक 62 करोड़ की लागत से 26 किलोमीटर सड़क, सारंगढ़-बरमकेला-सोहेला मार्ग साढ़े 8 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर, बरमकेला-सरिया-नदीगांव सड़क साढ़े सात करोड़ की लागत से 18 किलोमीटर, घरघोड़ा से लैलूंगा तक 7 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर और सूरजगढ़ से पड़िगांव तक 6 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण किया जाएगा।

राशन कार्ड से वंचित न हों आम नागरिक  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खरसिया में ले रहे हैं अधिकारियों की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता और प्रशासन के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए। गोधन न्याय योजना में हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिक राशन कार्ड से वंचित नहीं होना चाहिए। सीएम ने आय, जाति, खतौनी, बंटवारा के कार्य में कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर कार्य में सुधार लाने और सभी कार्य समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिये।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!