द सीजी न्यूज
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी-शास्त्री जयंती दिवस तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पहले दिन वृहद रक्तदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिला इकाई और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद दुर्ग इकाई के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रक्तदान कार्यक्रम 17 सितंबर को स्थानीय ऋषभदेव परिसर शिवपारा दुर्ग में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी कांतिलाल बोथरा, सह प्रभारी विनायक नातू, रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, सह प्रभारी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला मंत्री मनोज मिश्रा व दिनेश देवांगन, भाजपा नेता जीत हेमचंद यादव, मण्डल अध्यक्ष शेखर चंद्राकर व दीपक चोपड़ा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे, मण्डल महामंत्री विजय ताम्रकार, संतोष तिवारी, अभिषेक गुप्ता व दिलीप साहू सहित तेरापंथ युवक परिषद के श्रेयांश बरमेचा व राहुल बरमेचा उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

