Breaking News

अनुसूचित जनजाति में 12 जातियों को शामिल करने पर भाजपा ने पीएम के प्रति आभार जताया : कांग्रेस पर बोला हमला : 55 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने जनजातीय समूहों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित क्यों रखा ?

  • भाजपा नेताओं ने पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया

द सीजी न्यूज 

रायपुर। राज्य के 12 जाति समूहों की अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के मामले में भाजपा ने जहां पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर घेरेबंदी की है। प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने राज्य के 12 जाति समूहों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस उपलब्धि के लिए इन जाति समूहों को बधाई देते हुए नेता द्वय ने कहा कि इन जाति समूहों को मामूली तकनीकी त्रुटियों के कारण आदिवासी हितलाभ से वंचित रखा जा रहा था। इसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। केंद्र सरकार के हर अच्छे निर्णय के लिए अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। अब केंद्र सरकार ने भाजपा की पहल पर छत्तीसगढ़ के एक दर्जन जाति समुदाय को उनका वह अधिकार दिया है। कांग्रेस यह अधिकार आदिवासियों को मिलने नहीं दे रही थी। इसके बावजूद भूपेश बघेल जबरन श्रेय लेने की प्रवृत्ति दिखाने से नहीं चूक रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उन्होंने चिट्ठी लिखी थी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल उस समय कहां थे, जब मां-बेटे की सरकार चल रही थी। तब डॉ मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिखकर क्यों इन जनजातियों को उनका अधिकार नहीं दिला दिया ? भूपेश बघेल को मुफ्त में यश लूटने की कोशिश करने की बजाय इन आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए कि कांग्रेस ने उन्हें उनके मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा। दशकों तक इनका शोषण किया। अगर ऐसा नहीं होता तो अब तक ये काफी विकसित हो चुके होते। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस आदिवासी समाज का शोषण करती रही है और भाजपा आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करना और सम्मान देना जानती है। ये वही भूपेश बघेल हैं जो आदिवासी राष्ट्रपति नहीं चाहते थे। ये वही कांग्रेस है जो आदिवासी महिला राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर आदिवासी समाज का अपमान करती है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 12 जाति समूहों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2020 में भाजपा सांसदों और नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री एवं विभागीय मंत्री से मुलाकात कर इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग के साथ ही तथ्यों से अवगत करा दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह जी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, राम विचार नेताम ,सांसद गोमती साय, महेश गागड़ा और छत्तीसगढ़ जनजाति समुदाय के भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से भेंट और पत्राचार के माध्यम से प्रयास किये। भाजपा के आदिवासी नेता लगातार प्रयास करते रहे। साय ने कहा कि उन्होंने भी सभी भाजपा नेताओं के साथ प्रयास किया। हमारे आग्रह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुहर लगाई और केंद्र सरकार ने स्वीकार किया।

कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों को छलने के बाद फरवरी 2021 की चिट्ठी का जिक्र करते हुए बेशर्मी से श्रेय लेने का प्रयास किया है। उन्होंने यह बताना चाहा कि भयंकर कोरोना काल के पहली लहर के बाद 2020 में ही प्रदेश के भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय मंत्री अर्जून मूंडा से भेंट किया था। झूठा श्रेय लेने के बजाय भूपेश सरकार अपने पापों का प्रायश्चित करें।

भाजपा ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया

दुर्ग।  केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़  12 जातियों को जनजाति समुदाय में शामिल करने के फैसले पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने आज रैली निकालकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला भाजपा कार्यालय से निकाली गई रैली के दौरान आतिशबाजी की गई। पटेल चौक पर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जितेंद्र साहू, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, काशीनाथ शर्मा, अजय तिवारी, केएस चौहान, राजा महोबिया, दीपक चोपड़ा, गिरेश साहू, लुकेश बघेल अनूप गटागट, विनायक नातू, डॉ. सुनील साहू,  नितेश साहू, अनूप तिवारी, संतोष तिवारी, रोहित राजपूत, अनूप यादव, नरेश शर्मा, विजय ताम्रकार, देव नारायण चंद्राकर, सुनील अग्रवाल, राजेश चंद्राकर, आशीष निमजे, दिलीप साहू, मदन बढ़ई, राहुल दीवान, गायत्री वर्मा, चंपा साहू, रितेश शर्मा, निशी मिश्रा, प्रकाश साहू, चंद्रकांत साहू, केशव बंछोर, निलेश अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, रोमनाथ साहू, योगेश यादव, रूपेश साहू, विश्वजीत देशमुख, राहुल देवांगन, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!