Breaking News

भूपेश का भाजपा पर तंज … तमिलनाडु ही क्यों, पूरे देश के बच्चों को अंगूठी बांट सकते हैं

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हुए हैं। भूपेश ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के पास इतना पैसा है कि वे तमिलनाडु क्या, पूरे देश के बच्चों को अंगूठी बांट सकते हैं। भाजपा पूरे देश में विधायकों, सांसदों को खरीद रही है। दरअसल, पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर तमिलनाडु भाजपा द्वारा एक अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को अंगूठी देने की घोषणा को लेकर भूपेश से सवाल किया गया था।

गौरतलब है कि तमिलनाडु भाजपा ने पीएम के जन्मदिन पर जन्म लेने वाले बच्चों को अंगूठी बांटने का फैसला किया है। इसके लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना गया है। यहां पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। एक अंगूठी करीब दो ग्राम की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास होगी। अनुमान है कि शनिवार को अस्पताल में 15 से 20 बच्चों को जन्म होगा। इसी मामले में सवाल करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को निशाने पर लिया।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!