Breaking News

छत पर टंकी में शराब भरकर नीचे लगे नल से ग्राहकों को बेचता था शराब : आबकारी विभाग ने दबोचा : भेजा जेल

द सीजी न्यूज

रायगढ़ / कलेक्टर रानू साहू और सहायक आबकारी आयुक्त रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 28 सितम्बर को महुआ शराब की अवैध बिक्री करने पर आबकारी वृत्त खरसिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिलने पर मनोज जोल्हे पिता लालाराम उम्र 40 वर्ष साकिन हरिजन मोहल्ला, अंजोरीपाली चौकी खरसिया के रिहायशी मकान की जांच करने पर पता चला कि ऊपर छत में छिपाकर टंकी बनाई गई थी, जिसमें महुआ शराब भरी जाती थी।

नीचे घर में एल्यूमीनियम के गेट के सहारे एक पाइप से टंकी से नल को जोड़ा गया था। इस नल से ही आवश्यकतानुसार ग्राहकों को महुआ शराब निकाल कर बेची जाती थी। आरोपी के पास से कुल 30 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी  के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34 (2) व 59 (क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिला की कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल के अलावा आबकारी उडऩ दस्ता प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिदार, आबकारी आरक्षक प्रवीण जांगड़े, कुलदीप ठाकुर, मनोज तिवारी, तेजराम साहू, महिला नगर सैनिक  अन्नू ठाकुर, उर्सेला, सरोज व वाहन चालक उमेश साहू शामिल रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!