Breaking News

देश की सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से पहले भैंस टकराई, दूसरे दिन गाय टकराई : तीसरे दिन ब्रेक जाम हुए : 8 दिनों पहले उद्घाटन के बाद ट्रेन का हाल-बेहाल

  • तीन दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ी तीसरी घटना, चार घंटे हुई लेट
  • इमरजेंसी ब्रेक फेल होने के कारण दूसरे इंजन से खींचना पड़ा

द सीजी न्यूज 

8 दिनों पहले 30 सितंबर को देश की सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था,  उस ट्रेन से जुड़ी तीसरी घटना सामने आई है। पहले इस ट्रेन से भैंसों का झुंड टकरा गया, फिर गाय टकराई, आज तीसरे दिन ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। हालत ये रही कि यात्रियों को दूसरी ट्रेन से रवाना करना पड़ा।

आज यूपी के बुलंदशहर में दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को इलेक्ट्रॉनिक खराबी आने के कारण खुर्जा जंक्शन पर रोकना पड़ा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक जाम होने के कारण खुर्जा जंक्शन पर शताब्दी एक्सप्रेस में सभी यात्रियों को शिफ्ट कर रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक खराबी आने के कारण उसे वेर स्टेशन से खुर्जा जंक्शन तक 20 की स्पीड पर लाया गया।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट आने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक जाम हो गए थे। इमरजेंसी ब्रेक जाम होने से ट्रेन को वैर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके बाद वैर स्टेशन से ट्रेन को सपोर्टिंग इंजन के जरिए खींचकर खुर्जा जंक्शन पहुंचाया गया। यह ट्रेन दिल्ली से बनारस जा रही थी। ट्रेन करीब चार घंटे लेट हो गई। ट्रेन में सवार यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से बनारस के लिए रवाना किया। इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराए जानवर : ऐसा हो गया इंजन का हाल  

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर मुंबई रूट पर एक गाय टकरा गई थी। इसके कारण गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में अज्ञात भैंस मालिकों के खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर से मुंबई जाते समय कंजारी और आणंद स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ। शुक्रवार की घटना मुंबई से 432 किलोमीटर दूर आणंद में हुई। पश्चिम रेलवे के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है।

गुजरात के आणंद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर के बीच रेलवे लाइन पर भैंसों के झुंड के आने से ये हादसा हुआ। ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!