Breaking News

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली : जिले के सैकड़ों कांग्रेस नेता जाएंगे दिल्ली

THE CG NEWS

दुर्ग। एक नवंबर को रामलीला मैदान पर कांग्रेस की विशाल रैली में शामिल होने दुर्ग जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार जिले के अधिकांश प्रमुख कांग्रेस नेता प्लेन से 31 अक्टूबर को दिल्ली के लिये रवाना होंगे। इसके अलावा रेल मार्ग से भी सैकड़ों कांग्रेस नेता रवाना हो रहे हैं।

वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी के आव्हान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से करीब 5 लाख कांग्रेसजनों के जुटने का अनुमान है। इसके लिये कांग्रेस ने सभी जिले में बैठकों का आयोजन कर दिल्ली चलो अभियान की रणनीति तैयार की। अब जिले के कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना होने की तैयारी में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई के महापौर नीरज पॉल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित अन्य कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ रैली में शामिल होंगे। दुर्ग जिले के ग्रामीण इलाकों से विक्रांत अग्रवाल, राजीव गुप्ता, कमलेश साहू, उमेश साहू, श्रीकांत वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, अलताफ अहमद, गुरदीप भाटिया, देवश्री साहू सहित सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली जाकर वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित विरोध रैली में शामिल होंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!