Breaking News

कई हफ्ते से नाली जाम होने की शिकायत : विधायक वोरा ने 2 घंटे तक खड़े होकर कराई नाली के तल से सफाई : छठ पर्व से पहले तालाबों के घाट पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

कई वार्डों में नियमित रूप से सफाई न होने की शिकायत का पता चलने पर विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले की जमकर क्लास लगाई। वोरा ने खुद दो घंटे तक खड़े होकर गहरी नालियों की सफाई कराई। वोरा ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान से कहा कि किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत नहीं मिलना चाहिए। वोरा ने छठ पर्व की तैयारी को लेकर भी शहर के प्रमुख तालाबों की सफाई व बेहतर प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिये।     

गुरुवार को मातर उत्सव में शामिल होने गए वोरा को वार्ड 1 और 2 के नागरिकों ने नालियों की सफाई न होने की समस्या बताई। वोरा आज निगम के स्वास्थ्य अमले को लेकर मौके पर पहुंचे और 4 फीट गहरी नाली के जाम होने पर नाराजगी जताई। वोरा ने वहां मौजूद रहकर नाली की सफाई कराई और स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ड की सफाई नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, एमआईसी मेंबर मीना सिंह, पूर्व पार्षद विजय जलकारे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

छठ पर्व की तैयारी करने वोरा ने किया तालाबों का निरीक्षण

वोरा ने छठ पर्व की तैयारियों के लिए प्रमुख तालाबों का भी निरीक्षण किया। दीपक नगर के रेवा तालाब, कातुलबोड में शीतला तालाब और सिंधिया नगर में पुजारी तालाब सहित अन्य तालाबों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि छठ पर्व से पहले सभी तालाबों के घाटों की सफाई का काम पूरा हो जाना चाहिए। वोरा ने तालाबों के घाट पर सफाई के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। वोरा ने कहा कि इन तालाबों के घाट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जानी चाहिए।

जीई रोड सहित सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत, डामरीकरण और सीमेंटीकरण के कार्य करें

विधायक अरुण वोरा ने पीडब्लूडी और नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि दुर्ग शहर की सभी सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण के कार्य तत्काल प्रारंभ किये जाएं। सड़कों पर गड्‌ढे भरने या  ऊबड़खाबड़ सड़क की मरम्मत के लिए पैचवर्क के काम भी फौरन शुरू किये जाएं। अधिकारी इन कार्यों में कोताही न बरतें। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि एक दो दिनों के भीतर डामरीकरण आदि के कार्य प्रारंभ कर दिये जाएंगे।

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!