Breaking News

सिटी बसें आज से चलने लगी : महापौर नीरज पाल ने हरी झंडी दिखाकर निर्धारित रूट के लिए बसों को किया रवाना

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ आज से सिटी बसों का परिचालन प्रारंभ हो गया है। महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास और लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर ने आज हरी झंडी दिखाकर सिटी बस को रवाना किया। निर्धारित रूटों पर सिटी बस दौड़ने लगेगी। प्रारंभिक चरणों में 8 सिटी बसों को प्रारंभ किया गया है। 2 बसें और तैयार है जो जल्द ही चालू हो जाएगी। इस प्रकार से 10 बसें चलेगी। शेष बसों को भी शीघ्र निर्धारित रूट के मुताबिक प्रारंभ किया जाएगा।

आज से प्रारंभ किए गए सिटी बस सेवा के तहत दुर्ग से रायपुर रोड की ओर, पाटन रोड की ओर और चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज अस्पताल कचांदूर की ओर बसें चल रही है। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों में सिटी बस चालू होने को लेकर काफी उत्साह है। चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर अस्पताल जाने वालो को भी राहत मिलेगी। मरीज व उसके परिजनों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल जाने में दिक्कत नही होगी, क्योंकि इस रूट पर वाहनों का परिचालन न के बराबर होता है। सिटी बस प्रारंभ करने के दौरान नोडल अधिकारी व अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक आदि मौजूद रहे।

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!