Breaking News

भिलाई की युवा लेखिका गरिमा को मिला गोल्डन बुक अवार्ड

  • दुनिया भर के 2 लाख लोगों में से सिर्फ 150 को चुना गया इस अवार्ड के लिए

द सीजी न्यूज

भिलाई। लेखन के क्षेत्र में भिलाई की लेखिका गरिमा प्रधान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्डन बुक अवार्ड के लिए चयनित हुई हैं। पुस्तक लेखन के लिए दिये जाने वाले इस इंटरनेशनल अवार्ड के लिए दुनिया भर से कुल 2 लाख लोगों ने प्रविष्टियां भेजी थी, जिसमें से केवल 150 को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इनमें प्रसिद्ध हैरी पॉटर लेखक जेके रोलिंग और रस्किन बॉन्ड शामिल हैं जो अपनी पुस्तक-नीली छतरी के लिए प्रसिद्ध हैं। जिसमें शार्क टैंक इंडिया शो में शार्क की भूमिका अदा कर चुकी नमिता थापर और आध्यात्मिक व्यक्तित्व गौरांग गोपाल दास जैसे बहुचर्चित हस्तियों भी शामिल हैं।

गरिमा को यह अवार्ड उनकी पुस्तक ‘अ गर्ल दैट हैड टू बी स्ट्रांग’ के लिए मिला है। इस किताब को रोलरकॉस्टर फिक्शन श्रेणी मैं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उनकी यह किताब विफलता के बाद आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

गरिमा को इससे पहले हॉबीस्कोप इंडिया द्वारा वर्ष 2022 में ‘भारत के 200 सबसे प्रेरणादायक लोगों से सम्मानित किया गया था, उनके उपन्यास को उकियोटो प्रकाशन द्वारा “2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ 30 पुस्तकें’ में शामिल किया गया था। गरिमा को वुमेन एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड 2020 व सेक्सी ब्रिलियंट अवार्ड 2020 भी मिल चुका है।

लेखिका गरिमा प्रधान ने अब तक 2 किताबे लिखी है। जिनमें पहली किताब 2017 में प्रकाशित हुई ‘ब्रोकन इस द न्यू ब्यूटीफुल’ शामिल है।  मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली गरिमा विवाहोपरांत भिलाई आ गईं। यहां वह बतौर कंटेंट राइटर एक निजी फर्म में कार्यरत हैं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!