THE CG NEWS
बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सांसद बघेल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एस डी ओपी ओपी एक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति संकल्पित होकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को नमन किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
