- पाटन बस स्टैंड में हर दो घंटे में होगी सफाई, वेंडिंग जोन बनेगा
द सीजी न्यूज
दुर्ग / पाटन बस स्टैंड में अब हर दो घंटे में सफाई होगी। सफाई के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पाटन शहर में बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए सफाई ठीक न होने पर सीएमओ से जवाबतलब किया। सीएमओ ने बताया कि सुबह एक बार सफाई की जाती है। कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पाटन बस स्टैंड में काफी संख्या में यात्री आते हैं। यात्रियों को बस स्टैंड में बेहतर सफाई की सुविधा मिलना चाहिए।
उन्होंने सफाई का रोस्टर बनाकर सफाई कार्य करने कहा। सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर उन्होंने सीएमओ को नोटिस भी जारी किया। विभिन्न निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर इंजीनियर और आर्किटेक्ट को भी नोटिस जारी किया गया। बस स्टैंड में स्ट्रीट वेंडर्स बेतरतीब व्यवसाय कर रहे हैं। कलेक्टर ने नेहरू नगर वेंडिंग जोन की तरह इन्हें व्यवस्थित करने कहा। बस स्टैंड काम्पलेक्स भी तैयार हो रहा है, जिसमें 34 दुकानें हैं। बस स्टैंड में कुछ व्यापारी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रख रहे हैं, इस पर कलेक्टर ने सीएमओ को ऐसे व्यापारियों को नोटिस देने कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन और एसडीएम विपुल गुप्ता भी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

