द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम की बजट सभा 28 मार्च (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे से बीआईटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू होगी। सामान्य सभा की शुरूआत प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल वित्तीय वर्ष 2023 – 24 का बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट में विकास कार्यों की आगामी योजनाओं में शहर के व्यवस्थित और सुनियोजित विकास को विशेष महत्व दिया गया है।
बीते तीन वर्षो की तरह महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने का निर्णय किया किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शहर विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप नगर निगम का बजट जनभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आम जनता की उम्मीदों के अनुरूप शहर की तरक्की का बजट पेश किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
