द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दूसरे भी जारी रही। ईडी की टीम ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग-भिलाई में कई नेताओं और कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार रायपुर महापौर एजाज ढेबर, अनवर ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, विनोद बिहारी के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी। यहां सुरक्षा बलों के साथ ईडी के अफसर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
दुर्ग-भिलाई में ईडी का तीन जगह छापा
दुर्ग-भिलाई में ईडी की टीम ने तीन जगह छापा मारा है। नगर निगम दुर्ग के पूर्व पार्षद विनोद बिहारी के दीपक नगर स्थित निवास में ईडी की कार्रवाई चल रही है। लोहा व्यवसायी खुर्सीपार निवासी पप्पू बंसल के घर पर ईडी की टीम ने सुबह करीब नौ बजे के आसपास दबिश दी। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक अरुणपति त्रिपाठी के सेक्टर-9 स्थित बंगले में ईडी की कार्रवाई चल रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के ठेकेदार अतुल सिन्हा के नेहरू नगर स्थित निवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है।
ईडी की टीम ने मंगलवार को भी मारा था छापा
इससे पहले कोयला परिवहन मामले की जांच में जुटी ईडी की टीम ने मंगलवार को कोयला कारोबारियों, खनिज विभाग के अधिकारियों और परिवहन के कारोबार से जुड़े लोगों के घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बिलासपुर और रायगढ़ में ईडी की टीम ने एक दर्जन स्थानों पर कार्रवाई की है। अधिकारियों के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पिछले छह महीने से ईडी कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले मेें ईडी ने आईएएस समीर बिश्नोई सहित सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल व दो खनिज अफसरों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal