Breaking News

गीले कचरे से खाद बनेगी : एक करोड़ 23 लाख की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन : वोरा ने अधिकारियों को दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने आज गीले कचरे से खाद बनाने के लिए नई कंपोस्ट मशीन का निरीक्षण किया। वोरा ने निगम अधिकारियों को शीघ्र कंपोस्ट मशीन स्थापित कर कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग से कुल 1 करोड़ 23 लाख की कंपोस्ट मशीन की खरीदी की गई है। कंपोस्ट मशीन स्थापित होने के बाद गीले कचरे का वेस्ट मैनेजमेंट करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होने के बाद गीले कचरे का मैनेजमेंट में कई समस्याएं हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए धमधा नाका और बोरसी के एसएलआरएम सेंटरों में नई मशीनें स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत इन मशीनो की स्थापना के बाद यहां खाद बनाने का काम शुरू किया जाएगा। दोनों मशीनों की कुल क्षमता कुल 5000 किलो है।

खाद बनाने के बाद खाद की बिक्री से भी निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद निर्मला साहू, अमित देवांगन, एल्डरमेन राजेश शर्मा, हरीश साहू, निगम के इंजीनियर पंकज साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

वोरा ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने वाले नागरिकों से लिया फीडबैक

मोबाईल क्लीनिक में बुजुर्ग मरीज को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होते देख विधायक अरुण वोरा खुद आगे बढ़े और बुजुर्ग को सहारा दिया। वोरा ने बुजुर्ग को बस के भीतर ले जाकर वहां इलाज कराया।

वोरा ने आदित्य नगर वार्ड में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल क्लीनिक में आने वाले मरीजों से भी मुलाकात की। वोरा ने मोबाईल क्लीनिक में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में नागरिकों से फीडबैक लिया। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल से  मरीजों को उनके घर के आसपास ही इलाज की सुविधा मिल रही है।

मोबाईल क्लीनिक के वार्डों में जाने से मरीजों को इलाज के साथ ही दवाईयां भी मिल रही है। मोबाईल क्लीनिक योजना की जमकर सराहना करते हुए नागरिकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!