द सीजी न्यूज
जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव का आज निधन हो गया। वे कल परिवारिक कार्यक्रम में गई थी, जहां उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें रामकृष्ण केयर हास्पिटल में एडमिट किया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। विधायक अरुण वोरा ने शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन के बाद कई प्रमुख जनप्रतिनिधि रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में शोक का माहौल है। सीधे सरल स्वभाव की शालिनी रिवेंद्र यादव 1993 में सरपंच पद पर चुनी गई थी। उनके पति रिवेंद्र यादव पूर्व में दुर्ग जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। शालिनी की सास प्रेमा बाई भी सरपंच रह चुकी हैं। विधायक वोरा ने बताया कि शालिनी रिवेंद्र यादव के परिवार से शुरू से पारिवारिक संबंध रहे हैं। वोरा ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

