द सीजी न्यूज
दुर्ग / मुख्यमंत्री कल दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों को भूमिपूजन व लोकार्पण के तहत 39 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

दुर्ग शहरी विधानसभा में भेट मुलाकात के लिए कार्यक्रम स्थल पुरानी गंज मंडी तय किया गया है। भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी व अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
