Breaking News

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों के सम्मान में हज़ारों श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का लिया आनंद

  • अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ बोरे-बासी तिहार में हुआ सामूहिक भोज
  • छत्तीसगढ़िया श्रमिकों की संस्कृति का अहम हिस्सा है बोरे बासी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साथ मनाया श्रमिक दिवस, कहा – छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य

द सीजी न्यूज

 मुख्यमंत्री ने श्रम वीरों के सम्मान में हज़ारों श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का लिया आनंद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमवीरों के सम्मान में प्रदेश भर से आये हज़ारों श्रमिकों के साथ आज बोरे-बासी का आनंद लिया। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बोरे-बासी तिहार के सामूहिक भोज में मुख्यमंत्री ने अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ जमीन में बैठकर बोरे-बासी खाई और श्रमिक दिवस मनाया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़िया श्रमिकों की संस्कृति का अहम हिस्सा है और उनके सम्मान और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही बोरे-बासी तिहार मनाया जा रहा है। बोरे-बासी श्रमिकों का प्रिय आहार भी है और उनके जीवन का अहम हिस्सा भी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में  श्रमिकों का योगदान अमूल्य है और उनके प्रयासों से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!