Breaking News

शहर के कई वार्डों में जल संकट : नगर निगम में 24 मई को भाजपा पार्षदों का हल्लाबोल

द सीजी न्यूज

शहर के कई वार्डों में लगातार पानी की किल्लत होने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने आगामी 24 मई को नगर निगम के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन का ऐलान किया है। पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी में कई वार्डों में पानी की भारी किल्लत हो रही है। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि कई वार्डों में जलसंकट के बावजूद विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल सहित पूरा निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा पार्षदों ने आंदोलन का ऐलान किया है।

भाजपा पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने बताया कि गया नगर वार्ड में बारहों महीने लो प्रेशर की शिकायत रहती है लेकिन गर्मी आते ही लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। कई घरों में बूंद भर पानी भी नहीं आता। पिछले 15 दिनों से पूरे वार्ड में पेयजल संकट की स्थिति है। वार्ड की कई गलियों में थोड़ा पानी भी नहीं पहुंच रहा है। टैंकर से पानी की किल्लत दूर नही हो पा रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

वार्ड 12 में भी लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। वार्ड पार्षद अजीत वैद्य ने बताया कि अमृत मिशन के तहत वार्ड में नई पानी टंकी बने कई महीने हो गए हैं, फिर भी वार्ड के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। गजानंद नगर, विजय नगर में कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। वार्ड 17 में भी लोग कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने बताया कि शक्ति नगर स्थित पानी टंकी आधा अधूरा भरने के कारण पूरे वार्ड पानी की किल्लत बनी हुई है। इस समस्या को लेकर विधायक, महापौर से लेकर कलेक्टर व आयुक्त सभी को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कचहरी वार्ड 38 में भी नई टंकी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वार्ड में कई क्षेत्र के लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर भाजपा पार्षदों ने आगामी 24 मई को नगर निगम में हल्लाबोल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!