Breaking News

दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में भिलाई नागरिक समाज का प्रदर्शन 21 को

द सीजी न्यूज

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता महिला खिलाडियों के यौन शोषण के आरोपों पर अपराधियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर भिलाई के नागरिक समाज की ओर से एक दिवसीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल और दुर्ग भिलाई सिविल सोसायटी की बैठक में तय किया गया कि रविवार 21 मई को शाम 6 बजे सिविक सेंटर स्थित बेरोजगार चौक में नागरिक समाज की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न मांगों के संदर्भ में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में एल उमाकांत, विश्वास मेश्राम, सुनील रामटेके, विश्वरत्न सिन्हा, प्रभाकर खोबरागड़े, मिर्जा हफीज बेग, चित्रसेन कोसरे, आनंद रामटेके, सविता मेश्राम, प्रदीप सोमकुवर, योगेश सहारे, विजय कुमार जांगड़े, दशरथ अहिरवार, शैलेश डोंगरे, भूषण नादिया, गौतम कुमार, अनिल कांबले, भारती खांडेकर, वर्षा मेश्राम,  विलास राउलकर, मीरा नंदेश्वर और कमल मेश्राम आदि उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!