Breaking News

महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए बनाई विशेष राखी दिया प्रेम, स्नेह और विश्वास का अनूठा संदेश

  • यह मेरे लिए बड़ा सम्मान: मुख्यमंत्री साय
  • राखी न केवल एक धागा है, बल्कि यह कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया। राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के 6लिए विशेष रूप से राखियां बनाई हैं, जो भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री को राज्य में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति समर्पित एक जननेता के रूप में जाना जाता है, उनके प्रति विशेष सम्मान ने रक्षाबंधन के इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महिलाओं ने व्यक्त की भावनाएं 

मुख्यमंत्री को राखी बांधने आई महिला समूह ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम किया है। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमने सोचा कि इस रक्षाबंधन पर उनके प्रति अपनी भावनाओं को एक विशेष तरीके से व्यक्त किया जाए। राखी बांधना तो एक परंपरा है, लेकिन हमारे लिए यह एक संदेश देने का भी तरीका है कि हम उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं।
इस राखी को महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया, जिसमें उनके प्यार, विश्वास और आस्था की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम की राखियां बनाकर यह संदेश दिया कि वे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।

यह मेरे लिए बड़ा सम्मान: मुख्यमंत्री श्री साय  

मुख्यमंत्री साय ने इस अनूठी पहल पर खुशी जताई और कहा, यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि राज्य की बहनें मुझे अपना भाई मानती हैं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह राखी न केवल एक धागा है, बल्कि यह उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!