द सीजी न्यूज
दुर्ग। औद्योगिक नगर उत्तर में सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज बोगदा पुल से आरोग्यम हॉस्पिटल तक 500 मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद तत्काल डामरीकरण शुरू कराया गया।
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 17 औद्योगिक नगर उत्तर में धमधा नाका बोगदा पुल से आरोग्यम हॉस्पिटल तक सड़क की हालत काफ़ी ख़राब हो गईं है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। क्षेत्र के नागरिकों व हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के वाहन और एम्बुलेंस आने में समस्या हो रही थी, जिसे देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने सड़क बनाने राशि स्वीकृति कराया।
आज भूमिपूजन के दौरान वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर, भास्कर तिवारी, डॉ नवीन दारुका, घनश्याम साहू, छबि साहू व वार्ड के नागरिकों की उपस्थित रहे। वार्ड के नागरिकों ने विधायक व महापौर का आभार व्यक्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

