Breaking News

औद्योगिक नगर में सड़क डामरीकरण करने विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। औद्योगिक नगर उत्तर में सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज बोगदा पुल से आरोग्यम हॉस्पिटल तक 500 मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद तत्काल डामरीकरण शुरू कराया गया।

दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 17 औद्योगिक नगर उत्तर में धमधा नाका बोगदा पुल से आरोग्यम हॉस्पिटल तक सड़क की हालत काफ़ी ख़राब हो गईं है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। क्षेत्र के नागरिकों व हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के वाहन और एम्बुलेंस आने में समस्या हो रही थी, जिसे देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने सड़क बनाने राशि स्वीकृति कराया।

आज भूमिपूजन के दौरान वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर, भास्कर तिवारी, डॉ नवीन दारुका, घनश्याम साहू, छबि साहू व वार्ड के नागरिकों की उपस्थित रहे। वार्ड के नागरिकों ने विधायक व महापौर का आभार व्यक्त किया है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!